टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस शासित महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब में तेल महंगा क्यों : धर्मेन्द्र प्रधान

नई दिल्ली : केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस से ही सवाल पूछा कि कांग्रेस शासित राज्यों में तेल क्यों महंगा है। गौरतलब है कि महंगाई को लेकर कांगे्रस सड़क पर प्रदर्शन कर रही है और महंगी तेल कीमतों का विरोध जता रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जवाब दें कि उनके शासित महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब में तेल महंगा क्यों है? अगर राहुल गांधी को गरीबों की इतनी चिंता है तो अपने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आदेश दें, देश में महाराष्ट्र के टैक्स सबसे ज्यादा हैं इसलिए मुंबई में तेल सबसे महंगा है।

Related Articles

Back to top button