उत्तर प्रदेश

कानपुर रेलवे स्टेशन की 200 तो इलाहाबाद की 150 करोड़ में होगी नीलामी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के 23 रेलवे स्टेशनों को निजी हाथों में सौंपने का फैसला किया है। इस सूची में राजस्थान का उदयपुर व यूपी के दो रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। पहला कानपुर सेंट्रल और दूसरा इलाहाबाद जंक्शन। आपको बता दें कि 28 जून को ऑनलाइन नीलामी होनी है। जो व्यक्ति या कंपनी नीलामी में बोली लगाने के इच्चुक हैं वे रेलवे की वेबसाइट पर जाकर स्टेशनों की बोली लगा सकते हैं। कानपुर रेलवे स्टेशन की कीमत 200 करोड़ रुपए और इलाहाबाद जंक्शन की 150 करोड़ रुपए रखी गई है। नीलामी के दो दिन बाद 30 जून को इसका ऐलान होगा। स्टेशन का विकास अंतरराष्ट्रीय मानको के अनुरूप होगा। यहां तीन सितारा होटल, मॉल, लजीज व्यंजनो के स्टाल और मनोरंजन के साधन विकसित किए जाएंगे। सबसे अहम बात यह कि यह सब काम निजी कंपनी कराएगी। इसके लिए सेट्रल स्टेशन निजी कंपनी के हवाले किया जाएगा, 45 वर्षो की लीज पर। कंपनी यहां विकास पर दो सौ करोड़ से ज्यादा राशि खर्च करेगी। हालांकि, इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। रेल मंत्रालय ने देश के 23 स्टेशनो को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप विकसित करने के लिए चयनित किया है। इसमे उलार मध्य रेलवे का कानपुर सेट्रल स्टेशन और इलाहाबाद स्टेशन शामिल है। पीपीपी माडल के तहत सेट्रल स्टेशन का पुर्ननिर्माण किया जाना है।

Related Articles

Back to top button