अन्तर्राष्ट्रीय

काले धन की नई सूची में यश बिड़ला का नाम

black moneyबर्नः स्विटजरलैंड ने स्विस बैंकों में खाता रखने वाले पांच और ऐसे भारतीयों का नाम उजागर किया है, जिनके खिलाफ भारत में कर चोरी की जांच चल रही है। मंगलवार को स्विटजरलैंड के संघीय राजपत्र में जिन भारतीयों के नाम सामने आए, उनमें उद्योगपति यश बिड़ला, पोंटी चढ्डा के दामाद गुरजीत सिंह कोचर और दिल्ली की व्यवसायी रितिका शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई से सिटी लिमोसिन कंपनी के जरिये पोंजी कारोबार करने वाले सैयद मुहम्मद मसूद और उनकी पत्नी कौसर मुहम्मद मसूद काम नाम भी उजागर हुआ है। इन दोनों पर सिटी लिमोसिन घोटाले में भी शामिल रहने का आरोप है। बिड़ला और रितिका शर्मा के बारे में स्विटजरलैंड पहले भी भारत के साथ कुछ जानकारी साझा कर चुका है। राजपत्र में इन दोनों का भारत में पता भी बताया गया है। हालांकि कौन सी जानकारी भारत को दी गई है, इसका कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इससे पहले सोमवार रात को स्नेहलता साहनी और संगीता साहनी के नाम सामने आए थे। स्विटजरलैंड के राजपत्र में पिछले दो दिनों में कुल मिलाकर सात भारतीयों के नामों का खुलासा किया गया है। इसमें अमेरिका और इजरायल समेत कई अन्य विदेशी नागरिकों के नाम भी सार्वजनिक किए गए हैं। इन लोगों के खिलाफ उनके अपने देशों में जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button