अन्तर्राष्ट्रीय
किम जोंग के इस कदम से शुरू होगी अमेरिका और उत्तर कोरिया की असली लड़ाई?
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/09/149925-nkusa.jpg)
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच इन दिनों जुबानी जंग जारी है। दोनों देशों के प्रमुख एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर उत्तर कोरियाने प्रशांत महासागर पर हाईड्रोजन बम का टेस्ट किया तो क्या होगा? हो सकता है कि इसकी वजह से ही कोरिया और अमेरिका युद्ध के और करीब आ जाएं। फिलहाल सब अंदाजा ही लगा रहे हैं कि उत्तर कोरिया ऐसा टेस्ट कैसे करेगा? उसका जापान पर क्या प्रभाव होगा और अमेरिका इसका क्या जवाब देगा?
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/09/149925-nkusa.jpg)
कैसे करेगा टेस्ट: कई विशेषज्ञों को आशंका है कि कोरिया के पास ऐसा टेस्ट करने की ताकत है। माना जा रहा है कि जिस मिसाइल से टेस्ट किया जाएगा वह जापान के ऊपर से उड़ते हुए प्रशांत महासागर में जाएगी। टेस्ट Hwasong-14 से भी किया जा सकता है। इस मिसाइल की रेंज सबसे लंबी है। इसका दो महीने पहले ही टेस्ट भी किया गया था।
लेकिन Hwasong-14 के साथ भी रिस्क होगा। यह भी फेल हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो हाइड्रोजन बम लेकर जा रही मिसाइल जापान में क्रैश होगी। Hwasong-12 जो कि उत्तर कोरिया की अलग मिसाइल है उसका छह बार टेस्ट हुआ है। जिसमें से तीन बार वह फेल हुई है।