राज्य

किसानों की आर्थिक स्थिति का होगा मूल्यांकन, कर्जमाफी को लेकर टीम गठित

मुंबई: खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद राज्य की फडणवीस सरकार को किसान कर्जमाफी की घोषणा करनी पड़ी है। इसलिए राज्य सरकार की कोशिश है कि केवल जरूरतमंद किसानों को ही कर्जमाफी का लाभ मिले। 
किसानों की आर्थिक स्थिति का होगा मूल्यांकन, कर्जमाफी को लेकर टीम गठित

ये भी पढ़ें: MP में राहुल को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और हुए गिरफ्तार

– कर्जमाफी का लाभ देने से पहले सरकार लाभार्थी किसानों की आर्थिक स्थिति की जानकारी हासिल करेगी। इसके लिए सरकार ने समिति गठित कर दी है।

 
– सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार कर्जमाफी के लिए सभी किसानों का डाटा तैयार करेगी। जिससे उनकी खेती योग्य जमीनों व उनकी आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। राज्य के एक मंत्री ने कहा कि पश्चिम महाराष्ट्र की अपेक्षा विदर्भ के किसानों को कर्जमाफी का कम लाभ मिलेगा।
 
– उन्होंने कहा कि वास्तव में सिर्फ आत्महत्याग्रस्त जिलों के किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलना चाहिए पर राजनीतिक मजबूरीवश सरकार को सभी अल्प भूमिधारक किसानों के लिए कर्जमाफी का फैसला लेना पड़ रहा।

Related Articles

Back to top button