उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

किसानों को दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय कृषि पुरस्कार से नवाजेगी मोदी सरकार

farmer22दिल्ली  | जनसंघ के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हर वर्ष राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर किसानों को अंत्योदय कृषि पुरस्कार देने का का ऐलान किया गया है। कृषि मंत्रालय हर वर्ष किसानों को सम्मानित करेगा। इसकी शुरुआत इसी वर्ष से हो रही है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह पंडित दीनदलाय उपाध्याय की जन्मस्थली मथुरा में सोमवार को अंत्योदय कृषि पुरस्कार देंगे।

मंत्रालय ने एक पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर व देश भर में 11 क्षेत्रीय पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया है।

घोषणा में कहा गया है कि 2016 से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय कृषि पुरस्कार (राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय) शुरू किया है। राष्ट्रीय पुरस्कार एक लाख रुपये का जबकि क्षेत्रीय पुरस्कार 50-50 हजार रुपये का होगा। इनके साथ एक प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण-पत्र होगा।

सूत्र ने कहा कि इस पुरस्कार की स्थापना अतिलघु, लघु एवं भूमिहीन किसानों को खेती के एक एकीकृत एवं टिकाऊ मॉडल विकसित करने में योगदान को मान्यता देने के लिए की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी पुरस्कार विजेता किसानों को विभिन्न क्षेत्रों में वहां के राजनेताओं, अधिकारियों, वैज्ञानिकों और किसानों की मौजूदगी में प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button