राज्यराष्ट्रीय

किसान को नहीं मालूम उनकी जमीन कब छीन ली जाएगी: राहुल 

rahul newनई दिल्ली: कांग्रेस युवराज राहुुल गांधी 59 दिनों के अज्ञातवास के बाद एक बार फिर राजनीति में ग्रैंड एंट्री करने वाले हैं। भूमि अधिग्रहण के बहाने कांग्रेस एक बार फिर अपनी जमीन तलाशने में जुट गई है तो राहुल अपनी छवि को सुधारने के लिए आज फिर से किसानों की हक की लड़ाई में शामिल हुए। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी किसानों की एक विशाल रैली को संबोधि‍त कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि किसान रैली में किसानों के संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में किसान, मजदूर घबराया हुआ है। उन्होंने कहा कि आज जब किसान सोता है तो उसे यह नहीं मालूम होता कि कल क्या होगा, कब उससे जमीन छीन ली जाएगी। इससे पहले देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने किसान रैली को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button