फीचर्डराष्ट्रीय

किसी इंसान को मारना गोरक्षा नहीं : मोदी

गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अहमदाबाद पहुंचे। मोदी ने आज साबरमती आश्रम का दौरा किया। पीएम मोदी ने साबरमती आश्रम में चरखे से सूत काता और इससे पहले आश्रम में महात्मा गांधी के आध्यात्मिक गुरु माने जाने वाले श्रीमद राजचन्द्र पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। आश्रम इस साल अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने साबरमती आश्रम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज गोरक्षा के नाम पर देश में हो रही हिंसा पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि देश के मौजूदा हालत पर मुझे पीड़ा होती है। उन्होंने गोरक्षकों के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि क्या किसी इंसान को मारने से गोरक्षा होती है? पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि महात्मा गांधी और विनेबा जी ने हमें गाय की सेवा करना सिखाया है। मोदी ने कहा कि देश को हिंसा छोड़कर अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा। मोदी ने कड़े शब्दों में गोरक्षकों को संदेश देते हुए कहा कि गाय के नाम पर किसी की जान लेना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा, परन्तु गोरक्षा के नाम पर कानून को हाथ में न लिया जाए। इस दौरान पीएम मोदी ने गाय के पश्चाताप की एक कहानी भी सुनाई।
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री राजकोट जाएंगे जहां वह दिव्यांगों को जरूरी उपकरण बांटेंगे। राजकोट में कार्यक्रम के बाद मोदी आजी बांध जाएंगे, जहां वह नर्मदा के जलावतरण का स्वागत करेंगे। यह बांध सौनी (सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई) परियोजना के तहत नर्मदा के जल से भरा जाएगा। बांध से स्थानीय हवाई अड्डे तक मोदी रोडशो करेंगे। शाम को वह गांधीनगर रवाना हो जाएंगे। भाजपा के अनुसार, शुक्रवार को मोदी उत्तरी गुजरात के अरावली जिले के मोदासा जाएंगे, जहां वह 552 करोड़ रुपये की लागत से दो जलापूर्ति योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह वहां एक अनौपचारिक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button