फीचर्डराष्ट्रीय

किस-किस के सिर सजा मिस इंडिया 2016 का ताज

miss-india-2016_1460261285एजेन्सी/ miss-india-2016_1460261285भारत की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया 2016 का कल समापन हुआ और इस साल की मिस इंडिया चुन ली गई। देखिए किस खूबसूरत बाला को मिला देश का सबसे बड़ा ब्यूटी पैजेंट।

गुवाहटी असम की रहने वाली प्रियदर्शनी चैटर्जी पहले स्थान पर रहीं और उन्हें मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। यानी 2016 के मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रियदर्शनी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिछले साल इसी खिताब को जीतने वाली अदिती आर्या ने प्रियदर्शनी को ये ताज पहनाया।

 वहीं दूसरे स्थान पर रहीं बेंगलूरू की रहने वाली शुश्रुति कृष्णा। वो अब मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

तीसरा स्थान मिला पंखुड़ी गिडवानी को जो कि लखनऊ की रहने वाली हैं। ये पूरा कार्यक्रम मुंबई के यशराज स्टूडियों में आयोजित हुआ जहां कई जाने माने चेहरे पहुंचे।

निर्णायक दल में फैशन और बॉलीवुड जगत की नामी गिरामी हस्तियां मौजूद थीं। इनमें संजय दत्त, डिजाइनर मनीश मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, निर्देशक कबीर खान, एमी जैक्सन, मिस वर्ल्ड 2015 मिरिया लालागुना, सानिया मिर्जा, अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन, शेन पीकॉक और एकता कपूर शामिल थे।

 

सितारों से सजी शाम में सभी प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया औऱ जम कर मस्ती भी की। इस मौके पर वरुण धवन, गायक बादशाह, शाहिद कपूर, जैकलीन फर्नानडिस, टाइगर श्रॉफ ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दीं। सभी फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने सुनीधी चौहान के गानों पर वॉक किया। टॉप 5 ने शाहरुख खान के गाने जबरा फैन पर भी ठुमके लगाए। शो के होस्ट करण जोहर औऱ मनीष पॉल थे।
 
 

Related Articles

Back to top button