अद्धयात्मफीचर्ड

किस राशि के लिए शुभ है शनिवार, अच्छे समय के लिए किसे करना होगा और इंतजार

 शनिवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा

मेषकार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार संभव है। कानूनी मामलों में आप के साथ धोखा हो सकता है। सावधानी रखें। दूरदर्शिता से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

वृषभ

समय के साथ अपने काम करने के तरीको में परिवर्तन करें। व्यापार में आप की मेहनत रंग लाएगी। परिजनों से अनुकुल सूचना मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। 

मिथुन

आलस के कारण आप दूसरों से पीछे हैं और ये बात आप जानते हुए भी अपने कैरियर के प्रति सजग नहीं हैं। समय पर सम्भल जाएं। वैवाहिक मामलों में प्रयत्न करेंगे तो लाभ होगा।

कर्क

अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चली आ रही खटपट दूर होगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। नौकरी में हालात सुधरेंगे।

सिंह

आज का दिन किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने का दिन है। राजनीती में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। अपने काम से काम रखें, दूसरों के मामलों में दखल न दे।

कन्या

दिन की शुरूआत में आलस हावी रहेगा। कार्य में रुकावटें तनाव पैदा करेंगी। आवास निवास की समस्या का समाधान संभव है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। 

तुला

जीवनशैली से लोग प्रभावित होंगे।आकस्मिक धन लाभ होगा। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभदायक सौदे होंगे।  प्रेम प्रसंग में सफल होंगे।

वृश्चिक

कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद सम्भव है। वायदा बाजार से जुड़े लोग निराश होंगे। आजीविका के क्षेत्र में आपकी योजनाएं विपल होती नजर आएंगी। गुस्से पर काबू रखे।

धनु

खर्चों में आवश्यकता से अधिक बढ़ोतरी न करें, सोच समझ कर खर्च करें। पारिवारिक विवादों से दूर रहें। अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे।संतान सुख प्राप्त होगा।

मकर

लंबे समय से चली आ रही दुविधा दूर होगी। मामा पक्ष से मन मुटाव समाप्त होगा। आप की मेहनत और समझदारी से काम करने की स्थिति सुधरेगी। धन लाभ होगा। 

कुम्भ

आज किसी से भी विवाद न करें।भूमि व संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी।रुके काम पूरे होंगे।

मीन

आप की रणनीति से व्यापार में आपकी कल्पना के अनुसार परिणाम आएंगे। खान-पान में नियंत्रण रखें। पेट सबंधित विकार से परेशान रहेंगे।

Related Articles

Back to top button