जीवनशैली

कुछ बातें छिपाकर रखना ही बेहतर

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
secret talksकुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें छिपाकर रखना ही बेहतर होता है क्योंकि निजी बातों को दूसरे को बताने से भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसी 7 बातें बताने जा रहे हैं, महिला हो या पुरुष दोनों को ही गुप्त रखनी चाहिए।
1. अपमान
यदि किसी वजह से आपको किसी तरह के अपमान का सामना करना पड़ा है तो इस बात को गुप्त रखने में ही आपका फायदा है। यदि दूसरों को पता चल जाएं कि आपको किसी तरह के अपमान का सामना करना पड़ा है तो लोग आपका बात-बात पर मजाक उड़ा सकते हैं।
2. पैसे का नुकसान
आज की इस तेज रफ्तार जिंदगी में धन को किसी भी व्यक्ति की शक्ति का पैमाना माना जाता है। आजकल तो रिश्तेदारी औऱ दोस्ती दोनों ही पैसों के दम पर ही निभाई जाती है। अगर आपको किसी तरह से पैसे की हानि हुई है तो इस बात को गुप्त ही रखें क्योंकि यह बात जानकर बहुत सारे लोग आपसे दूरियां बढ़ा लेंगे। धन हानि से उभरने के लिए धन की ही आवश्यकता होती है। यह बात जाहिर होने पर आपकी कोई मदद नहीं करेंगा।
3. घर-परिवार के झगड़े
घर परिवार में लड़ाई-झगड़े होने आम सी बात है लेकिन इन झगड़ों को घर के बाहर बताने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने पर समाज में परिवार की प्रतिष्ठा कम होती है। परिवार का अहित चाहने वाले लोग हमारे आपसी झगड़े से लाभ उठा सकते हैं।
4. मंत्र
गुरु द्वारा दिए गए मंत्र को गुप्त रखना चाहिए। गुरु मंत्र, तब ही सिद्ध होते हैं, जब इन्हें गुप्त रखा जाता है। मंत्रों को गुप्त रखने पर जल्दी ही शुभ फल प्राप्त होते हैं।
5. दान
गुप्त दान का विशेष महत्व बताया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग गुप्त रूप से दान करते हैं, उन्हें अक्षय पुण्य के साथ ही देवी-देवताओं की कृपा से सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। दूसरों को बता-बताकर दान करने पर पुण्य प्राप्त नहीं हो पाता है।
6. पद-प्रतिष्ठा
यदि हम किसी बड़े पद पर हैं और समाज में हमें बहुत मान-सम्मान प्राप्त होता है तो इस बात को भी गुप्त रखना चाहिए। किसी अन्य व्यक्ति के सामने इस बात को जाहिर करेंगे तो इससे अहंकार का भाव पैदा होता है। अहंकार पतन का कारण बनता है और इससे हमारी प्रतिष्ठा कम हो सकती है।
7. सैक्स से जुड़ी निजी बातें
रतिक्रिया के समय एकांत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस कर्म से जुड़ी बातों को सीक्रेट ही रखना चाहिए। यदि ये बातें दूसरों को मालूम हो जाती हैं तो यह हमारे चरित्र और सामाजिक जीवन के लिए अच्छा नहीं होती।

Related Articles

Back to top button