दिल्लीफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोत तिवारी ने की मेट्रो की सवारी

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भाजपा के संपर्क फोर समर्थन अभियान के तहत पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से मुलाकात के बाद दिल्ली मेट्रो से यात्रा की। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राठौड़ छतरपुर स्टेशन पर मेट्रो में सवार हुए और केंद्रीय सचिवालय में उतरे। उन्होंने बताया कि मेट्रो में सफर के दौरान सूचना और प्रसारण मंत्री ने यात्रियों से संवाद किया।

अधिकारी ने बताया कि राठौड़ और तिवारी ने संपर्क फोर समर्थन अभियान के सिलसिले में छतरपुर में डीएलएफ फार्म में सहवाग से मुलाकात की। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने 26 मई को अपनी सरकार के चार साल होने के उपलक्ष्य में संपर्क फोर समर्थन के लिए जन अभियान शुरू किया था।

Related Articles

Back to top button