![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/01/up-vidhansabha.jpg)
लखनऊ: राजधानी में 30 साल बाद 77वां ऑल इंडिया स्पीकर्स मीट का आयोजन हो रहा है। समारोह के पहले दिन शुक्रवार को सभी सचिवों की मीटिंग हुई। इसके बाद शनिवार को विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों और सचिवों का सम्मलेन हो रहा है। विधान भवन में सीएम अखिलेश ने इसका उद्घाटन किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष माता प्रदेश पांडेय ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मजबूती के लिए पहले सभी राज्यों का सशक्त होना जरूरी है। सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद सीएम अखिलेश यादव ने सबसे पहले सभी राज्यों से आए पीठासीन अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में पीठासीन अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। लोगों का विश्वास और भरोसा चुनाव प्रणाली और प्रक्रिया पर बना रहे, इसके लिए लगातार कोशिश होती रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में राज्य विधानसभाओं के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा सात अहम बिंदुओं पर चर्चा होगी।