अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

केकियांग ने मनमोहन की यात्रा को ऐतिहासिक करार दिया

kiबीजिंग (एजेंसी)। प्रधानमंत्री केकियांग ने बुधवार को भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चीन यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों के लिए  ऐतिहासिक घटना करार दिया  जो दोनों देशों के संबंधों को नई गति देगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक केकियांग ने कहा, ‘यह मेरी मई महीने में की गई भारत यात्रा के बाद चीन और भारत के बीच एक और उच्चस्तरीय यात्रा है और 1954 के बाद यह पहली बार है जब चीन और भारत के प्रधानमंत्रियों ने एक-दूसरे के देश की एक ही साल में यात्रा की है।’केकियांग ने कहा कि भारत सरकार और वहां की जनता ने देश के पूर्वी क्षेत्र में आए शक्तिशाली चक्रवाती तूफान का प्रभावशाली ढंग से सामना किया  जिसमें जानमाल की क्षति हुई है। उन्होंने प्रभावितों एवं मृतकों के परिवार वालों के प्रति सहानुभूति प्रकट की। चीनी प्रधानमंत्री ने भारत द्वारा इसके पूर्वी तट से दूर महीने की शुरुआत में 17 चीनी जहाज चालकों को बचाने के लिए आभार प्रकट किया। मनमोहन सिंह ने डरबन में मार्च महीने में चीनी राष्ट्रपति जी जिनपिंग और भारत में मई में केकियांग के साथ हुई अपनी मुलाकात को याद किया।उन्होंने कहा कि केकियांग की पहली भारत यात्रा ने चीन की नई सरकार द्वारा भारत के साथ संबंध को दिए गए महत्व को दर्शाया है। मनमोहन सिंह मंगलवार को चीन की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बीजिंग पहुंचे।
इधर राष्ट्रपति जिर्नंपग और शीर्ष सांसद जांग देजियांग मनमोहन सिंह से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कम्युनिस्ट पार्टी आफ चाइना के पार्टी स्कूल आफ सेंट्रल कमिटी को भी संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button