![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/09/croud-in-shivpal-residence_1473834578.jpeg)
केजरीवाल का अकाली दल और कांग्रेस पर पंजाब को ‘लूटने’ का आरोप
आप पार्टी ने दिल्ली के बाद अपना जनाधार बढ़ाने के लिए पंजाब को चुना है। पंजाब में 2017 मेें विधानसभा चुनाव होना है जिसके कारण पंजाब के सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरिके से जुट गए है। आप पार्टी ने चुनावी रैलीयों की शुरुवात कर दी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर थे। केजरीवाल ने पंजाब के अपने दौरे के आखिरी दिन एक रैली को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि पंजाब 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद ‘बदलेगा।’
अरविंद केजरीवाल ने इस रैली में रविवार को बादल परिवार और पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए उन्होने कहा कि इन दोनों ने अपने ‘निहित स्वार्थों’ के लिए राज्य को ‘लूटा’ है। केजरीवाल ने अपनी पार्टी का ‘किसान घोषणापत्र’ जारी किया केजरीवाल ने हमला करते हुए कहा, ‘अकालियों और कांग्रेस ने पंजाब के लोगों दिया क्या है? उन्होंने अपने नीजी स्वार्थों के लिए राज्य कोवल लूटा है। लोगों को अपने आप को इन पार्टियों से अलग कर लेना चाहिए। नहीं तो आने वाले समय में हमें हमारे बच्चे माफ नहीं करेगे।’