फीचर्ड

केजरीवाल का बड़ा एलान, डिप्टी सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान

_1479646345-1आम आदमी पार्टी के कननीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल यदि अपना हलका जलालाबाद छोड़कर पंजाब के किसी भी विधानसभा हलके से चुनाव लड़ते हैं तो वहीं से सांसद भगवंत मान उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर अकाली दल के माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर जेल में भेजा जाएगा। केजरीवाला ने जलालाबाद की दाना मंडी में आयोजित रैली में बोल रहे थे। 
केजरीवाल ने रैली में लोगों से सहयोग मांगते हुए कहा कि नया पंजाब बनाने के लिए मेरा साथ दें। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस आपस में मिल चुकी है। इसी के चलते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सभी केस खत्म कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बादल और कैप्टन बारी-बारी पंजाब को लूट रहे हैं। 
 

Related Articles

Back to top button