फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

केजरीवाल के जनता दरबार में युवक ने कलाई काटी

youगाजियाबाद (एजेंसी)। दिल्ली के एक 25 वर्षीय युवक ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल के प्रति समर्थन जताने के लिए शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में अपनी कलाई की नस काट ली। यह घटना आम आदमी पार्टी के कौशांबी स्थित कार्यालय के बाहर हुई। वहां दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरे दिन जनता दरबार का आयोजन कर रहे थे। अचानक ही अहमद जमील आगे आया और अपनी कलाई की नस एक ब्लेड से काट ली। उसने कहा कि जैसा कि सुभाष चंद्र बोस ने लोगों से कहा था कि आजादी के बदले में खून दो  वैसा ही उसने केजरीवाल के लिए किया  जो भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का दावा करते हैं। उसने केजरीवाल से कहा  ‘‘मैं आपके साथ हूं और आपके लिए कुछ भी कर सकता हूं।’’ पार्टी कार्यकर्ता उसे एक कार में डालकर अस्पताल ले गए। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Related Articles

Back to top button