दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

केजरीवाल होंगे दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री

mukhyनई दिल्ली (एजेंसी)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल गुरुवार को शपथ लेते ही दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। दिल्ली को पहला मुख्यमंत्री 1952 में कांग्रेस के चौधरी ब्रज प्रकाश के रूप में मिला। वह 1955 तक इस पद पर रहे। उनके बाद कांग्रेस पार्टी के ही जी.एन. सिंह ने पदभार संभाला और वह 1956 तक इस पद पर रहे। वर्ष 1956 में दिल्ली को केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया। दिल्ली में 1991 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र कानून संसद में पारित किया गया और 1993 में फिर से चुनाव कराया गया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मदनलाल खुराना सत्ता में आए। वह 1996 तक इस पद पर रहे। खुराना के बाद भाजपा के साहिब सिंह वर्मा 1996 से 1998 तक मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद चुनाव से पहले सुषमा स्वराज को नवंबर 1998 में मुख्यमंत्री बनाया गया  हालांकि वह महीनाभर ही इस पद पर रहीं। इसके बाद कांग्रेस सत्ता में आई और शीला दीक्षित मुख्यमंत्री बनीं। वह दिसंबर 2०13 तक लगातार 15 साल तक सत्ता पर काबिज रहीं।

Related Articles

Back to top button