अन्तर्राष्ट्रीय

केट के सामने लड़कियों ने कहा, तेरा प्रिंस गंजा, उसकी नाक भी लम्बी

download (98)एजेन्सी/ भूटान। इंग्लैण्ड के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन शुक्रवार को हक्के-बक्के रह गए। भूटान में लड़कियों ने प्रिंस विलियम के लिए ऐसे नारे लगाए, जिन्हें सुनकर केट भौचक्की रह गईं। लड़कियों ने प्रिंस के लिए कहा, ‘आप गंजे हैं, आप पूरी तरह गंजे हैं। नाक भी लम्बी है। आपके निजी अंग भी ऐसे ही बड़े होंगे।’ दरअसल, मौका था तीरंदाजी प्रतियोगिता का। भूटान में प्रिंस विलियम और केट ने इसमें हिस्सा लिया। यहां एक पुरानी रवायत है। इसके मुताबिक तीरंदाजी प्रतियोगिता से पहले औरतें अपने पति को जिताने के लिए विरोधी खिलाडि़यों के लिए इस तरह के अश्लील नारे लगाती हैं।

भूटान में प्रिंस विलियम का मजाक

भूटान में प्रिंस विलियम और केट के सामने भी यही स्थिति आई। हालांकि सब कुछ अच्‍छे माहौल में हुआ, इसीलिए किसी को यह बातें बुरी नहीं लगीं। इस परंपरा के बाद प्रिंस विलियम और केट ने तीरंदाजी का मजा लिया। यहां दोनों ने तीरंदाजी कला का अच्छा प्रदर्शन भी किया। भूटान में प्रिंस विलियम और केट के सामने जो हुआ, वैसा ही इंग्लैण्ड में फुटबॉल खेलने के दौरान होता है।

 

Related Articles

Back to top button