केरल: अपने घर में मृत पाई गईं 9 और 11 साल की बहनों का हुआ था यौन शोषण

केरल में दो नाबालिग बहनों की मौत के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। पालक्कड़ इलाके में जनवरी 2017 में एक घर से 11 साल की लड़की का शव बरामद किया गया था। वहीं लगभग दो महीने बाद उसी घर से उसकी बहन का शव मिला है। शव 4 मार्च को पुलिस ने बरामद किया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने जो खुलासा किया है वह चौंकाने वाला है। पुलिस के मुताबिक दोनों नाबालिग लड़कियों का शारीरिक शोषण किया गया था। राज्य के आईजी एम. आर. अजिथकुमार ने इसकी जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और साइंटिफिक टेस्ट्स के जरिए यह पता चला है कि दोनों लड़कियों का शारीरिक शोषण किया गया था।
12 जनवरी 2017 को 11 साल की नाबालिग की लाश उसके घर में लटकी हुई मिली थी। वहीं 9 साल की लड़की का शव भी ऐसी ही परिस्थिती में 4 मार्च को बरामद किया गया था। वहीं खबरों के मुताबिक नाबालिग लड़कियों की मां ने इस मामले को लेकर पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बेटी को एक साल पहले उसके एक रिश्तेदार ने मोलेस्ट किया था। उन्होंने यह भी बताया कि उसकी छोटी बेटी ने उसे बताया था कि उनकी बड़ी बेटी की मृत्यु के दिन, 2 लोग घर पर आए थे। गौरतलब है कि केरल में हाल ही में 6 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण का एक नया मामला सामने आया है।
वायानाड जिले में एक अनाथालाय की छह नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन और आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले के संबंध में 11 मामले दर्ज किए गए है। पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए हैं। सभी की उम्र 15 साल से कम की हैं और उनका मेडिकल टेस्ट भी हो गया है। पुलिस के मुताबिक यौन उत्पीड़न से पहले लड़कियों को पोर्न फिल्में देखने पर मजबूर किया गया है। यह मामला तब सामने आया जब एक लड़की को पास की एक दुकान से निकलते हुए देखकर, अनाथालय में काम करनेवाले एक कर्मचारी ने पूछताछ की।