फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

केरल के बाद महाराष्ट्र में जमकर बारिश, 15 जून तक इन हिस्सों में पहुंचेगा मानसून

नई दिल्ली। केरल के बाद महाराष्ट्र में मानसून दस्तक दे चुका है। यहां के तटीय इलाकों में जमकर बारिश होने लगी है। इस बारिश का मुख्य कारण दक्षिण पश्चिम मानसून का पहुंचना है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक दक्षिण पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड, ओडिशा, और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि अब तक मानसून किन राज्यों में पहुंच चुका है। विभाग अनुसार मानसून मध्य अरब सागर, पूरे तटीय कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में पहुंचा है। इसके साथ ही ये तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु व मध्य बंगाल की खाड़ी के कई और इलाकों और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गया है।

फिलहाल सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके कारण मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। शनिवार को मानूसून के कारण ही कर्नाटक के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। वहीं अगले 24 घंटों में केरल और तमिलनाडु के साथ साथ कर्नाटक में भी तेज बारिश की संभावना है। यहां के कुछ इलाकों में बिजली की गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही जमकर बारिश होने का भी अनुमान जताया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र निदेश शुभांगी भुते के अनुसार इस बार मानसून पूर्वानुमान के मुताबिक ही आया है। दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में पहुंच गया है। अभी यह औपचारिक रूप से रत्नागिरी जिले में हरनाई बदंरगाह पर पहुंचा है। ये एक तटीय इलाका है। इसके दस्त देने का वास्तविक क्षेत्र सोलापुर और मराठावाड़ा के कुछ हिस्सों तक है। इसके बाद यह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक जाता है।

Related Articles

Back to top button