फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

केरल में मानसून की दस्तक

monsoon-keralaतिरूवनंतपुरम। मानसून ने शुक्रवार को केरल में दस्तक दे दी। मौसम विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि केरल और लक्षद्वीप में 9 जून की सुबह तक सात सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मछुआरों के लिए चेतावनी भी जारी की है कि शनिवार को केरल के तटीय इलाकों और लक्षद्वीप में 45-55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बार मानसून एक दिन की देरी से पहुंचा है। जैसे ही दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे केरल में आरंभ होगा यह उत्तर की ओर रुख करेगा और पूरे देश में 15 जुलाई तक दस्तक दे देगा। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि केरल में मानसून के आगमन की घोषणा लक्षद्वीप केरल और मैंगलोर के 14 मौसम केंद्रों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई है। बारिश की निगरानी की शुरुआत उन्होंने 1० मई से ही की थी। यदि केंद्र लगातार दो दिनों तक 2.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज कर ले तो निश्चित हो जाता है कि मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून को मापने का दूसरा मापदंड वायु की तीव्रता है। बादल की गतिविधि भी मौसम पूर्वानुमान में सहायक है।

Related Articles

Back to top button