स्वास्थ्य

केले के इस भाग में छिपे हैं आश्चर्यजनक फायदे, शायद ही आपने खाया होगा

banana-stem-56333f4b7a573_lदस्तक टाइम्स/एजेंसी- नई दिल्ली:
केले का तना बहुत पौष्टिक होता है। केले का तना स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं। इसमें केले के बराबर ही पोषक तत्व होते हैं। आइए जानते हैं इसमें छिपे फायदों के बारे में…

यह वजन घटाने में सहायक है। केले में तने में खूब फाइबर्स होते हैं। केले के तने को स्नैक के रूप में ले सकते हैं। इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती। इसे स्मूदी बनाकर या फिर उबालकर खा सकती हैं।

 

इस तने में पोषक तत्वभरपूर होते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम और बी6 होता है। विटामिन बी6 हिमोग्लोबिन और इंसुलिन के निर्माण में उपयोगी होता है। साथ ही ये शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने का काम करता है। इसके तने में पाए जाने वाले पोटेशियम से कार्डियक मसल्स मजबूत बनती हैं। ये हाई-ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार है।

 

केले का तना विषाक्त पदार्थों को दूर करने में सहायक है। किडनी स्टोन बाहर निकालने में भी कारगर है।

पाचन क्रिया ठीक रखनी है, तो केले का तना खाएं। इसे खाने से कब्ज नहीं होती।

Related Articles

Back to top button