फीचर्डमनोरंजनराष्ट्रीय

कैंसर से जूझ रहे म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव ने लीं अंतिम सांसें

adeshमुंबई. कैंसर से जूझ रहे जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव (49) की शुक्रवार देर रात मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में मौत हो गई। उन्हाेंने रात 12.30 बजे के करीब अंतिम सांसें लीं। कैंसर से परेशान आदेश 44 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने उन्हें कीमोथेरेपी देना रोक दिया था, क्योंकि उन पर इसका कोई असर नहीं हो रहा था। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा क्रीमेटोरियम में होगा।पांच साल पहले कैंसर का पता चला -उन्हें मल्टीपल मायेलोमा (प्लास्मा सेल्स का कैंसर) था। उन्हें कैंसर होने का पहली बार 2010 में पता चला। कैंसर का पता चलने के बाद उन्होंने शराब और सिगनेट छोड़ दी। इसके अलावा, योग भी शुरू कर दिया। अपने इलाज के खर्चों की वजह से उन्हें अपनी हमर कार तक बेचनी पड़ी। आखिरी कुछ दिनों में उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। बीते कुछ दिनों में कई बड़े एक्टर्स मसलन-शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन ने उनसे अस्पताल जाकर मुलाकात की थी।>आदेश का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। वे 100 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। मशहूर संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित की बहन विजेता पंडित उनकी पत्नी हैं। उनके दो बच्चे हैं।>आदेश ने 1994 में ‘आओ प्यार करें’ फिल्म में म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा।>’चलते चलते’, ‘बागबान’, ‘वेलकम’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया।>मशहूर टीवी शो ‘सा रे गा मा पा’ में वे जज के तौर पर भी नजर आए थे।>बतौर म्यूजिक डायरेक्टर उनकी आखिरी फिल्म वेलकम बैक थी, जो शुक्रवार को ही रिलीज हुई थी। इसके अलावा, शुक्रवार को ही उनका जन्मदिन था।>उन्होंने कुछ गाने भी गाए। मसलन-गोरी नाल इश्क मिठा, गुस्ताखियां, शावा-शावा, सोना-सोना।

Related Articles

Back to top button