टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराज्य

कैदियों व पुलिस के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मियों सहित कई घायल, डीएसपी की गाड़ी फूंकी

लुधियाना : सेंट्रल जेल में एक कैदी की मौत के बाद झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। कैदियों ने जेलकर्मियों से मारपीट शुरू की तो पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। दो घंंटे तक रुक-रुक कर हुई फायरिंग व पत्थरबाजी में डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। डीएसपी के सिर पर गंभीर चोट आई हैंं। कैदियों ने डीएसपी की गाड़ी को भी फूंक दिया। जिला उपायुक्त प्रदीप कुमार अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। पहले आशंका जताई जा रही थी कि कैदी की फायरिंग में मौत हुई है, लेकिन बाद में स्थिति पर काबू पाने के बाद डीसी ने बताया कि कैदी की नेचुरल डेथ हुई थी, जिस कारण कैदी भड़केेे। इस बीच, जेल मंत्री जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने एडीजीपी जेल रोहित चौधरी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है। जेल मंत्री ने जेल में दो सिलेंडर फटने की बात भी कही है। फायरिंग में मारे गए व्यक्ति की पहचान संदीप सूद के रूप में हुई है। फायरिंग के बीच कई कैदियों ने जेल से भागने की कोशिश की। यह कैदी दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नौ कैदी भागने में कामयाब हो गए हैं। भाग रहे चार कैदियों को पकड़ लिया गया है। लुधियाना की सेंट्रल जेल में दो गुटों में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा पुलिस और कैदियों के बीच हुआ है। पुलिस को झगड़ा कर रहे लोगों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बलों को मौके पर बुला दिया गया है। डीसी भी मौके पर हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने सेंट्रल जेल में हुए घटनाक्रम पर एडीजीपी जेल रोहित चौधरी से जानकारी मांगी है।रंधावा ने फिर दोहराया कि हाई प्रोफाइल जेलों में सीआरपीएफ लगाई जानी चाहिए। कहा कि जेल के अंदर वर्क कल्चर खत्म हो गया है। जेल मंत्री ने कहा कि स्थिति पर नियंत्रण के लिए गोली जेल कर्मचारी ने चलाई। एक कैदी द्वारा घटनाक्रम को फेसबुक पर लाइव करने पर उन्होंने कहा कि जेल में मोबाइल होने से की बात से इन्कार नहींं किया जा सकता। जेल के अंदर इंटेलिजेंस विग स्थापित किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button