अन्तर्राष्ट्रीय

कैमरुन में आत्मघाती बम विस्फोट, 32 मरे, 66 अन्य घायल

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/
hhh-1453780424 (1)उत्तरी कैमरून में आत्मघाती हमलावरों द्वारा एक शहर को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में 32 लोग मारे गए और अन्य 66 घायल हो गए। घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हमले के लिए नाइजीरियाई चरमपंथी संगठन बोको हराम को दोषी ठहराया जा रहा है। 
 
स्थानीय रेडियो चैनल एवं सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में बोडो शहर के एक व्यस्त बाजार में करीब 10 बजे (1430 आईएसटी) चार जबर्दस्त विस्फोट हुए। अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
 
उत्तरी कैमरून में लगातार आत्मघाती हमले हो रहे हैं और सीमा पार से हिंसा की गतिविधियां तेज हो रही हैं। चरमपंथी संगठन बोको हराम ने चाड और नाइजर में भी अपना प्रभाव क्षेत्र फैला लिया है। इससे पूर्व 13 जनवरी को कुयापे शहर की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में बारह लोग मारे गए थे। 

Related Articles

Back to top button