अन्तर्राष्ट्रीय

कैलीफोर्नियां में समीरा, मोरेली ने रचाई समलैंगिक शादी

कैलीफोर्निया (एजेंसी)। भारत में भले ही समलैंगिक विवाह सामाजिक या कानूनी रूप से मान्य नही हैं। लेकिन अमेरिका सहित कुछ देशों के कुछ प्रांतों में इस तरह की शादियां कानूनी तौर पर वैध हैं। अभिनेत्री समीरा विले और लोकप्रिय हास्य टीवी शो ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक की लेखिका लॉरेन मोरेली ने समलैंगिक विवाह रचा लिया है।

खबरों के मुताबिक, इस जोड़ी ने दो साल के प्रेम संबंध के बाद कैलिफोर्निया में अपने परिवार और मित्रों के बीच जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाईं। शादी का जश्न दोनों ने पसंदीदा पिल्सबेरी फनफेट्टी केक के साथ मनाया। जोड़ी ने क्रिश्चियन सिरियानो के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। यह शादी विले के माता-पिता ने करवाई। विवाह स्थल खास था, क्योंकि इसी जगह पर अक्टूबर में मोरेली ने विले को हीरा जड़े सोने की अंगूठी के साथ शादी रचाने का प्रस्ताव दिया था। मोरेली ने खुद के समलैंगिक होने का अहसास होने के बाद अपने पति से अलग होने का निर्णय लिया था।

Related Articles

Back to top button