ज्ञान भंडार

कोलकाता हादसे को कंपनी ने कहा, ‘भगवान की लीला’

kolkata-1459482174एजेन्सी/कोलकाता|कोलकाता में हुए फ्लाईओवर हादसे के बाद निर्माता कंपनी के अधिकारी केपी राव ने हादसे को ऐक्ट ऑफ गॉड (भगवान की लीला) कहकर पल्ल झाड़ लिया है। राव ने कहा, ऐसा हमारे साथ पिछले 27 सालों में नहीं हुआ। 

फ्लाईओवर को इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी आईवीआरसीएल  बना रही है। कंपनी के अधिकारी कहना है कि फ्लाईओवर का 70 फीसदी काम पूरा कर लिया गया था। हर एक चीज को चेक करके काम किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि हादसे वे लोग खुद स्तब्ध हैं। पुलिस ने हादसे के बाद फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में लगी कंपनी पर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

ऑफिस छोड़कर भागे कर्मचारी 

फ्लाईओवर के गिरने की खबर मिलते ही कंपनी के हैदराबाद के कर्मचारी दफ्तर छोड़कर भाग गए। सीएम ममता बनर्जीने घटनास्थल का रुख किया।

बूथ में फंसे 5 पुलिसकर्मी बचे

 फ्लाईओवर के नीचे एक कि बूथ में तैनात पांच पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से फंस गए। लोगों ने देखा तो कंक्रीट के मलबे के बीच के हिस्से से पानी दिया गया। बाद में निकाला गया।

जांच के आदेश 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  फ्लाईओवर गिरने के मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर बनाने का जिम्मा सीपीएम की सरकार के समय दिया गया था।

Related Articles

Back to top button