राज्यराष्ट्रीय

कोसी से बिहार में बाढ़ का खतरा बरकरार

kosi_1पटना। नेपाल में भूस्खलन से भप्तकोसी की धारा में पैदा हुए अवरोध से पूर्वोत्तर बिहार के दस जिलों पर भीषण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नेपाल की सेना छोटे-छोटे सुराख बनाकर पानी को बहने का रास्ता देने का प्रयास कर रही है। अभी जितना पानी निकला है उससे बहुत बड़ा खतरा नहीं है लेकिन भूस्खलन से 28 लाख क्यूसेक पानी एक किलोमीटर दायरे में जमा है और उसे निकालने के लिए ब्लास्ट आवश्यक माना जा रहा है। अगर ब्लास्ट की नौबत आई तो स्थिति विकट बन सकती है। भारत सरकार नेपाल के लगातार संपर्क में है।

Related Articles

Back to top button