स्पोर्ट्स
कोहली और कप्तान धोनी की विराट पारी, भारत ने 7 विकेट से जीता मोहाली वनडे


इसके बाद आज चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उतरे। कोहली के साथ मिलकर धोनी ने भारत की जीत एक तरह से सुनिश्चित कर दी। हालांकि विराट कोहली बेहद भाग्यशाली रहे जब विराट 6 रन पर थे तब हेनरी की गेंद पर रॉस टेलर ने स्लिप में उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद विराट और धोनी के बीच 163 गेंद में 151 रन की साझेदारी हुई। धोनी 80 रन बनाकर आउट हुए। धोनी भले ही अपना शतक पूरा नहीं कर सके। लेकिन वह कोहली के साथ टीम इंडिया को जीत के मुहाने पर ले आए। धोनी 80 रन बनाकर हेनरी की गेंद पर टेलर को कैच दे बैठे। धोनी के आउट होने के बाद विराट ने 104 गेंदों में करियर का 26वां शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 10 बार गेंद को सीमारेखा के बाहर भेजा।
धोनी के आउट होने के बाद विराट का साथ देने मनीष पांडे आए। मनीष पांड ने विराट के साथ 97 रनों की साझेदारी की। पांडे 34 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने विजयी चौका लगाया। भारत ने 10 गेंद शेष रहते ही 285 का लक्ष्य हासिल कर लिया।