अद्धयात्म

क्या अच्छे कपड़े पहनना ज्यादा जरूरी हैं

napoleon-bonaparte_01_06_2016एक बार एक चित्रकार नेपोलियन पास गया। नेपोलियन ने उस चित्रकार को मैले कपड़े पहने देखकर उसका आदर नहीं किया और दूर एक तरफ बैठने का आदेश दिया। लेकिन बाद में उसकी कला देखकर महसूस किया कि वो कितना कुशल चित्रकार है।

थोड़ी देर बाद जब वह चित्रकार जाने लगा तो नेपोलियन ने स्वयं उठाकर उससे हाथ मिलाया। साथ ही वह उसे द्वार तक छोडऩे भी गया। इस प्रकार का सत्कार देखकर चित्रकार को बड़ी हैरानी हुई। उसने डरते हुए नेपोलियन से पूछा, ‘जब मैं यहां आया तब तो आप ने मुझे पास बैठने तक नहीं दिया। और जाते समय मुझे आप यहां तक पहुंचाने आए।’ इसका कारण?

नेपोलियन ने मुस्कुराते हुए कहा, आते समय जो आदर किया जाता है, वह मनुष्य की पोशाक देखकर। लेकिन जाते समय जो आदर किया जाता है वह उसके गुणों को पहचान कर दिया जाता है। इसलिए मैनें ऐसा किया। यह उत्तर पाकर वह चित्रकार नेपोलियन की विद्वता देख भाव विभोर हो गया।

Related Articles

Back to top button