मनोरंजन

क्या आप रजनीकांत के फैन हैं? सवाल ही बकवास है! आप #KabaliTeaser देखिए

एजेंसी/ kabali_640x480_71462087349हां जी, हम तो कह ही रहे हैं यह सवाल ही  बकवास है कि आप रजनीकांत के फैन हैं या नहीं? कोई ऐसा भी है क्या जो रजनीकांत के फिल्मी जलवे को पसंद न करता हो या फिर उसे देखकर आह्लादित न होता हो! खैर, यहां हम रजनीकांत-गान नहीं करने वाले बल्कि उनकी नई फिल्म कबाली के टीज़र को आपके सामने पेश करने वाले हैं। पूरा सोशल मीडिया रविवार से इस टीज़र को देख रहा है, सुन रहा है, गुन रहा है। फिर क्या फर्क पड़ता है कि यह हिन्दी में या अंग्रेजी में न होकर उस भाषा में हैं जिसे हमारे आपके जैसे हिन्दीभाषी समझ नहीं पा रहे।

रविवार को रिलीज हुए इस टीज़र के तुरंत बाद ही ट्विटर पर #KabaliTeaser ट्रेंड करने लगा था और आप ट्विटर खोल कर देख लीजिए, 67.9 हजार ट्वीट्स के साथ यह खबर लिखे जाने तक धड़ाधड़ ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूब पर अपलोड इस वीडियो को करीब 49 लाख लोग देख चुके हैं। गौरतलब यह है कि यह कल यानी रविवार को ही रिलीज हुआ है…

मात्र 1 मिनट के इस टीज़र पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया- रजनीकांत आखिर रजनीकांत क्यों हैं.. आउटस्टैंडिंग।.. वीडियो के हिस्से में जब रजनीकांत से पूछा जाता है कि आप गैंगस्टर कैसे बने तो वह सिर्फ हंसते हैं.. और यह हंसना आपको जो फीलिंग देखा वह आप इसे देखकर ही समझ सकते हैं। कबाली फिल्म वैसे रजनीकांत के लिए अहम है क्योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्में खास नहीं कर पाई हैं।

एक बात तो बताना भूल ही गए… राधिका आप्टे।  एक सिंगल शॉट में आपको राधिका भी दिखाई देंगी.. साड़ी में खिड़की के पास से गुजरती हुईं।

पी रंजीत के निर्देशन में संतोष नारायण के संगीत के साथ फिल्म इस साल के दूसरे हिस्से में रिलीज होगी। फिल्म का ऑडियो मई में रिलीज होगा। देर न करिए नीचे दिख रहा वीडियो देखिए।

Kabali Tamil Movie | Official Teaser | Rajinikanth | Radhika Apte | Pa Ranjith

Related Articles

Back to top button