जीवनशैली
क्या बढ़ती उम्र को रोक सकता है मनुष्य, किया जा रहा शोध

जीवनशैली : एक खास उम्र तक हमारे शरीर में कोशिकाएं बनने का सिलसिला चलता रहता है। बढ़ती उम्र के साथ ये सिलसिला कमज़ोर पड़ने लगता है और बेकार कोशिकाएं शरीर में इकट्ठा होने लगती हैं। यही कोशिकाएं आगे चलकर बुढ़ापे की वजह बनती हैं। डॉक्टर कारे ख़ुद अपना डेनिश एजिंग रिसर्च सेंटर चलाते हैं। उनकी पहली कोशिश यही होती है कि लोगों को बीमार होने से रोका जाए। बीमारी की वजह से भी बुढ़ापा जल्दी दस्तक देता है।