राज्यराष्ट्रीय

क्या शिवराज के कार्यालय में छापे मारेगी सीबीआई : दिग्विजय

digvijay-singhनई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) के छापे को एक अनोखी घटना बताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आज सवाल किया कि क्या सीबीआई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान या राज्यपाल राम नरेश यादव के कार्यालय में भी छापे मारेगी जिनके खिलाफ व्यवसायिक परीक्षा मंडल(व्यापमं) घोटाले के साक्ष्य मौजूद हैं। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय में छापा अपने आप में अनोखा है। क्या सीबीआई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अथवा राज्यपाल के कार्यालय पर भी छापे मारेगी जिनके खिलाफ व्यापमं घोटाले के साक्ष्य सामने आए हैं।’’
उन्होंने कहा कि अगर यह छापा दिल्ली के मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव के कार्यालय में मारा गया है तो क्या सीबीआई मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और राजस्थान के भ्रष्ट अधिकारियों के कार्यालय में भी छापे मार सकेगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे सिंह ने एक भ्रष्ट अधिकारी को अपना मुख्य सचिव बनाए जाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री की भी खिंचाई की। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऐसे सरकारी अधिकारी पर ही भ्रष्टाचार का मामला है तो केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ योद्धा कैसे हो सकते हैं और उन्होंने ऐसे अधिकारी को अपना मुख्य सचिव कैसे बनाया।

Related Articles

Back to top button