मनोरंजन

खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करेंगे रोहित शेट्टी

मशहूर रियलिटी शो ‘फीयर फैक्टर’ के देशी वर्जन ‘खतरों के खिलाड़ी’ काफी लोकप्रिय है। खतरों के खिलाड़ी शो को अभी तक अक्षय कुमार, फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्टर अर्जुन कपूर जैसे नामी कलाकार होस्ट कर चुके है।

पिछले सीजन में अर्जुन कपूर इस शो के होस्ट थे खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर की जगह फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे।ऐसा बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर दिबाकर बनर्जी की फिल्म में व्यस्त हैं। जिसे लेकर वो शो के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं। खबरें हैं कि शो के लोकेशन में भी बदलाव किया गया है इस शो को चार देशों मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेनटीना और स्पेन में शूट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button