अन्तर्राष्ट्रीय

खाक हुआ विमान, फिर भी बच गये 100 यात्री

दूरंगो/मैक्सिको : खराब मौसम की वजह से मंगलवार रात मैक्सिको के दूरंगो शहर में एयरोमैक्सिको एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। 85 यात्री जख्मी हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। विमान में क्रू समेत 101 यात्री सवार थे। फ्लाइट एएम 2431 दूरंगो ग्वादालूपे विक्टोरिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजधानी मैक्सिको सिटी जा रही थी। विमान ने तेज बारिश और ओले गिरने के दौरान उड़ान भरने की कोशिश की थी।

करीब 15 मिनट बाद हादसा हो गया। दूरंगो के गवर्नर एइसपुरो ने चश्मदीदों के हवाले से बताया- “नीचे गिरने से पहले विमान में जोरदार धमाका हुआ था। फिर आग लग गई। ये अच्छा रहा कि इतने जबर्दस्त हादसे के बाद भी किसी की मौत नहीं हुई।” इस हादसे में बचे एक यात्री ने मीडिया को बताया- मुझे कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगा, जैसे तेज झोंके ने विमान को हिला दिया। इसके बाद विमान नीचे गिरा और जोरदार धमाका हुआ। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। ये मेरा दूसरा जन्म है।” एक और यात्री ने कहा कि विमान गिरने के बाद जिसको जहां जगह मिली, वहां से उन्होंने दौड़ना शुरू कर दिया। चारोंं तरफ आग और धुआं था।

Related Articles

Back to top button