उत्तर प्रदेश

खाना बनाने के विवाद में चौकीदार को फावड़े से काट डाला

लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में शनिवार रात खाना बनाने को लेकर चौकीदार और मजदूर के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद देर रात दोनों निर्माणाधीन मकान में सो गये। रविवार तड़के मजदूर ने फावड़े से चौकीदार की काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। मूल रूप से सीतापुर के खानपुर, रेउसा निवासी मैकू उर्फ मैलू (55) चौकीदार था। मैकू विनीतखण्ड में स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करता था। इसके साथ पांच से छह अन्य मजदूर भी वहां करते थे।

बताया जाता है कि शनिवार रात करीब नौ बजे मयकू अपने साथी जवाहर के साथ दारू पीने गया था। रात करीब दस बजे वापस आने पर दोनों वापस लौटे थे। वापस लौटने के बाद दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग-अलग कर दिया। इसके बाद जवाहर छत पर सोने के लिए चला गया जबकि मैकू नीचे बरामदे में ही सो गया। रात करीब तीन बजे जवाहर ने फावड़े से मैकू के सिर पर वार कर दिया। उसने ताबड़तोड़ तीन चार बार फावड़े से हमला कर मैकू को मौत के घाट उतार दिया। शोर शराबा हुआ तो साथी मजदूरों की नींद खुल गई। इस पर जवाहर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुसिल ने घटना स्थल से वारदात में इस्तेमाल फावड़ा बरामद करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी गोमतीनगर विश्वजीत सिंह का कहना है कि जवाहर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button