राष्ट्रीय
खाने पीने की आदतों पर बहस देश के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं: रिजीजू

नयी दिल्ली : असहिष्णुता और गौमांस खाने पर बहस के बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी मंत्री के पास लोगों को यह निर्देशित करने की शक्ति नहीं है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या खाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाने पीने की आदतों पर बहस देश के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।