अद्धयात्म

खास योग के साथ आया है शनिवार, शनिदेव की कृपा से पूर्ण होगा मनोरथ

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/shani0-1438944616
30 जनवरी 2016 को शनिवार है। इस दिन शुभ वि.सं.: 2072, संवत्सर नाम: कीलक, अयन: उत्तर, शाके: 1937, हिजरी: 1437, मु.मास: रवि-उलसानी-19, ऋ तु: शिशिर, मास: माघ, पक्ष: कृष्ण है। 
 
शुभ तिथि
षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि सायं 5.05 तक तदुपरान्त सप्तमी भद्रा संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जाएगी। 
 
नक्षत्र
हस्त नक्षत्र प्रात: 7.45 तक तदन्तर चित्रा नक्षत्र रहेगा। 
 
योग
धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि 10.23 तक इसके बाद शूल नामक नैसर्गिक अशुभ योग रहेगा। शूल नामक योग की प्रथम पांच घटी शुभ कार्यों में त्याज्य हैं।
 
विशिष्ट योग
यमघंट नामक अशुभ योग सूर्योदय से प्रात: 7.45 तक, रवियोग प्रात: 7.45 से तथा द्विपुष्कर योग सायं 5.05 से।
 
करण
वणिज नामकरण सायं 5.05 तक, इसके बाद भद्रा प्रारम्भ हो जाएगी। भद्रा में यथासंभव शुभ कार्य वर्जित रखने चाहिए।
 
चंद्रमा
रात्रि 9.19 तक कन्या में, इसके बाद तुला राशि में रहेगा।
 
परिवर्तन
पूर्वाह्न 11.05 पर मंगल विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
 
व्रतोत्सव
शनिवार को महात्मा गांधी निधन दिवस, शहीद दिवस, 11 बजे 2 मिनट का मौन तथा कुष्ठ निवारण दिवस है।
 
शुभ मुहूर्त
उक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार शनिवार को हस्त नक्षत्र में वधु प्रवेश व विपणि व्यापारारम्भ के तथा चित्रा में गृहारम्भ, गृहप्रवेश व विवाह के (केतुवेध दोष युक्त) अति आवश्यकता मेें अशुद्ध मुहूर्त हैं।
 

Related Articles

Back to top button