अजब-गजब

खुदाई में मिला दुनिया का सबसे बड़ा ताबूत, अंदर के रहस्य को जानकर हैरान हैं लोग

क्या दुनिया में बड़ी बड़ी लंबाई वाले लोग भी थे। शायद हां क्योंकि हालही में एक ऐसे ही व्यक्ति का ताबूत मिला है। आपको भी शायद यह घटना अजीबोगरीब लगें लेकिन यह सच है कि दुनिया का सबसे बड़ा ताबूत लोगों को खुदाई करते समय मिला। यह पत्थर का बना है तथा बहुत विशाल है। आपको बता दें कि यह ताबूत मिश्र के एलेक्सजेंड्रिया क्षेत्र में मिला है। यहां पर असल में एक बिल्डिंग के निर्माण हेतू भूमि खुदाई का कार्य चल रहा था। मजदूरों को खुदाई करते समय जमीन में कुछ अजीब चीज दिखाई दी। इसके बाद इस स्थान पर पुरातत्व विभाग की टीम को बुलाया गया।

पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा जब पत्थर को बाहर निकाला गया तो जाकर यह पता लगा कि यह एक ताबूत है। इस ताबूत को दुनिया का सबसे बड़ा ताबूत माना जा रहा है। पुरातत्व विभाग के अनुसार यह करीब 2 हजार वर्ष पुराना ताबूत है तथा इसकी लंबाई 9 फिट की है। वर्तमान में इस ताबूत पर पुरातत्व विभाग द्वारा रिसर्च की जा रही है ताकि अन्य जानकारियां हासिल की जा सकें। जैसा की आपको पता ही होगा कि मिश्र में पुराने समय से ही लोगों को दफनाने का रिवाज रहा है तो इसी क्रम में इस ताबूत के अंदर भी किसी शख्स को दफनाया गया होगा।

9 फिट के इस ताबूत को देखकर लोग काफी हैरान हैं। इन लोगों का विचार है कि जब ताबूत इतना बड़ा है तो उसके अंदर जिसको दफनाया गया होगा। वह व्यक्ति भी सामान्य आकर से बड़ा ही होगा। इस ताबूत के निकलने के बाद लोगों को इसके अंदर देखने की तीव्र इच्छा है लेकिन अभी इसको खोला नहीं गया है। यह ताबूत अब मिस्र के पुरातत्व विभाग के अंडर है और इस पर रिसर्च चल रही है।

Related Articles

Back to top button