पर्यटन

गंगटोक की नायाब खूबसूरती देखनी है तो अपने पार्टनर के साथ जाए इन डेस्टिनेशन्स पर घूमने

सिक्किम राज्य का सबसे बड़ा शहर है गंगटोक। गंगटोक अपने खूबसूरत प्रकृतिक नजारों और आकर्षण दृश्य के लिए पूरे नार्थ-ईस्ट में सबसे अधिक जाना जाता है। यहां जो पर्यटक आते हैं उनके दिल और दिमाग को इस शहर की खूबसूरती ताजा कर देती है। बादलों की चादर में लिपटा यह शहर कंचनजंगा का एक बेहतरीन दृश्य सैलानीयों को लिए है। कंचनजंगा पर्वत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पर्वत चोटी भी कहा जाता है। गंगटोक में आपको वाटर राफ्टिंग, त्सोमो झील, बान झाकरी, ताशी व्यू पॉइंट और सेवेन सिस्टर्स वॉटरफॉल जैसे आकर्षण जगहों की सैर कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात कि है आज ही गंगटोक के इन पर्यटक जगहों के घूमने का प्लान बनाएं।

नाथुला पास-
अगर कोई सिक्किम और गंगटोक घूमने जा रहा है तो इस जगह को शायद ही मिस करना चाहेगा। नाथुला पास भारत और चीन का अंतर्राष्ट्रीय सीमा और जो सैलानीयों के लिए प्रमुख जगह होती है। पंजाब में जिस तरह से बाघा बॉर्डर पूरे भरत में फेमस है उसी तरह नार्थ-ईस्ट में भारत-चीन सीमा एक दर्शनीय प्लेस है। हालांकि इस सीमा के पास जाने के लिए आपको एक परमिट की जरूरत हिती है और वो आसानी से मिल जाती है। अगर आप ट्रिप में भारत-चीन के झलक को देखना चाहते हैं तो यहां ज़रूर पहुचे। जहां पहुचे के बाद आप त्सोंगमो झील भी देख सकते हैं जो नाथुला पास के करीब का सबसे आकर्षण केंद्र हैं।

एमजी रोड-
आपने शिमला, मनाली और डलहौजी जैसे कई जगहों के एमजी रोड़ के बारे में ज़रूर सुना होगा। ये रोड़ हमेशा से सभी जगहों के लिए सबसे आकर्षण की जगह होती है। गंगटोक की भी एमजी यहां आने वाले पर्यटक के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन रहता है। इस रोड़ को गंगटोक को दिल कहा जाता है। इससे आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि सैलानीयों के लिए यह स्थान कितना महत्वपूर्ण हैं। इस मार्केट की खासियत एक यह भी है कि इस रोड़ अपर एक भी गाड़ी नहीं चलती है और सिर्फ पैदल यात्री ही आते-जाते हैं। अगर अपने ट्रिप में गंगटोक से शॉपिंग करना चाहते हैं तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट जगह है।

ताशी व्यू पॉइंट-
गंगटोक में ऐसे कई व्यू पॉइंट है जहां सैलानी सालों-साल घुमने और देखने आते हैं। गंगटोक का ताशी व्यू पॉइंट उन्हीं में से एक ऐसा पॉइंट है जहां से सैलानी माउंट सनिलोच और माउंट कंचनजंगा की खूबसूरत नज़ारे का लुफ्त उठाते हैं। इस व्यू पॉइंट से बर्फ से ढके पहाड़ों की जो नज़ारा देखने को मिलाता वो शायद ही किसी पॉइंट्स से देखने को मिलती है। ताशी व्यू पॉइंट अपने खुबसुरत पहाड़ और बादलों से घिरे जगह के लिए भी बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां से आप हिमालय की झलक भी देख सकते हैं। यहं जगह प्रेमियों के लिए परफेक्ट माना जाता हैं।

सेवेन सिस्टर्स वॉटरफॉल-
क्या आपको मालूम है कि पूरे नार्थ-ईस्ट राज्यों को सेवेन सिस्टर के नाम से जाता है। जी हां, नार्थ-ईस्ट में राज्यों आने वाले सभी राज्यों को सेवेन सिस्टर के नाम से जाना जाता हैं। गंगटोक में ऐसे ही एक वॉटरफॉल का नाम है ‘सेवेन सिस्टर’ जो पूरे भारत में अपने बेहतरीन प्रकृतिक और सुन्दरता के लिए जाना जाता है। बारिश के समय यह वॉटरफॉल अपने खूबसूरती के चरम ओअर होता है। अगर अपने ट्रिप में किसी झरने की जगह जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस जगह बिना सोचे-समझे पहुच जाएं क्योंकि यह डेस्टिनेशन आपके ट्रिप को चार चाँद ज़रूर लगाएगा।

त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री मठ-
किसी जमाने में गंगटोक में भी राजशाही रही थी। त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री इमारत उसी राजशाही का उदहारण है। त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री गंगटोक में रॉयल पैलेस है जो सलानियों के लिए एक प्रमुख स्थान हैं। इस राजघराने के रॉयल पैलेस में एक मठ भी है जो सलानियों को खूब बहती है। अगर अपने ट्रिप में बौद्ध शिक्षाओं के बारे में जानना है तो इस जगह ज़रूर पहुचे। इस मठ को गंगटोक के 9 वें राजा थेथुटोब नामग्याल के शासन में निर्मित किया गया था जो आज भी अपने खुसुरती के लिए पूरें भारत में जाना जाता हैं।

Related Articles

Back to top button