राज्यराष्ट्रीय

गंगा नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे

ganga patanaपटना। हाजीपुर के कोनहारा घाट पर रविवार की सुबह गंगा नदी में नहाने गए दो छात्र डूब गए। बताया जाता है कि छात्र वहा पिकनिक मनाने गए हुए थे। दोनों छात्र पटना के चाणक्या लॉ कॉलेज में पढ़ते थे। रविवार सुबह अपने दस साथियों के साथ कोनहारा घाट पहुंचे थे। दोनों में से एक का नाम अभिषेक राज और दूसरे का श्रेयन पारस बताया जा रहा है। अभिेषेक आरा का जबकि श्रेयन कानपुर का रहने वाला था। दोनों छात्र नदी में आगे बढ़ गए जिससे वह नदी में डूब गए। दोनों साथियों को डूबता देख बाकी लडके वहा से भाग गए।

Related Articles

Back to top button