![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/01/99833-farnce-700.jpg)
नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर पहली बार फ्रांस के सैनिक भी भारतीय जवानों के साथ कदमताल मिलाएंगे जहां मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद शिरकत करेंगे।
पहली बार किसी दूसरे देश की सेना गणतंत्र दिवस समारोहों में राजपथ पर भारतीय सैनिकों के साथ मार्च करेगी।
फ्रांस की सेवंथ आर्मर्ड ब्रिगेड की 35वीं इन्फेंट्री रेजीमेंट के 56 जवानों की एक टुकड़ी पहले से ही भारत में है जो राजस्थान में आज शुरू हुए संयुक्त अ5यास में भाग ले रही है।
सूत्रों ने कहा कि कुछ सैनिक फ्रांस से भी आएंगे और एक विशिष्ट मार्चिंग टुकड़ी तैयार होगी।