उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़लखनऊ

गणतन्त्र दिवस परेड में सीएमएस को सर्वाधिक छह पुरस्कार मिले

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा गणतन्त्र दिवस परेड में प्रदर्शित विभिन्न कार्यक्रमों में सी.एम.एस. को सर्वाधिक 6 पुरस्कार मिले हैं। 29 जनवरी को पुलिस लाइन, लखनऊ में आयोजित ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में राज्यपाल राम नाइक सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं, शिक्षकों एवं संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी को सम्मानित करेंगे। इन पुरस्कारों में सी.एम.एस. चौक कैम्पस को ‘पर्यावरण ड्रिल’ हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) को वन्दे मातरम् नृत्य हेतु द्वितीय पुरस्कार, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस को ब्रास बैण्ड एवं बैग पाइप बैण्ड हेतु तृतीय पुरस्कार, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को बालिका मार्च पास्ट हेतु तृतीय पुरस्कार से नवाजा जायेगा। इसके अलावा, ‘विश्व हमें देता है सबकुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें’ विषयक सी.एम.एस. झाँकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि गणतन्त्र दिवस परेड में प्रदर्शित सी.एम.एस. की झाँकी 27 जनवरी से 3 फरवरी तक लखनऊ के सभी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों व आम जनता के अवलोकनार्थ सी.एम.एस. कानपुर रोड प्रांगण में रखी गई। शर्मा ने सभी लखनऊवासियों एवं सभी स्कूलों के छात्रों से अपील की है कि वे सी.एम.एस. कानपुर रोड पधारकर इस शिक्षात्मक व प्रेरणादायी झाँकी को नजदीक से देखकर सामाजिक समरसता की शिक्षा ग्रहण करें जिससे समाज में आपसी भाईचारा, सर्वधर्म समानत्व की भावना का विस्तार हो सके।

Related Articles

Back to top button