स्वास्थ्य

गर्मियों में बाल झड़ने से रोकने में कारगर साबित हो सकता है लहसुन

गर्मी का मौसम है और ऐसे में बालों की केयर करना बड़ा ही मुश्किल काम बन जाता है। वहीं गर्मियों में अगर हेयरफॉल की समस्या बढ़ जाती है तो उसे कंट्रोल करना और भी बड़ा सिर दर्द बन जाता है। मगर अब आप इन घरेलू नुस्खो की मदद से आसानी से अपना हेयरफॉल काबू कर सकते हैं। लहसुन के कई सारे फायदों से आप परिचित होंगे। उन्हीं में से एक है बालों का झड़ने से रोकना। जी हां लहसुन बालों को झड़ने से रोक सकता है। आइए जानते हैं बाल झड़ने से रोकने के कुछ घरेलू नुस्खो के बारे में।

गर्मियों में बाल झड़ने से रोकने में कारगर साबित हो सकता है लहसुन

लहसुन- इसमें सल्फर की ज्यादा मात्रा होती है जिससे यह बालों को झड़ने से रोकने के लिए एक कारगर घरेलू नुस्खा माना जाता है। इसे यूज करन के लिए सबसे पहले लहसुन की कुछ कलियों को क्रश करके उनमें नारियल का तेल मिलाकर थोड़ी देर के लिए गर्म करें। इसके बाद तेल को ठंडा होने पर उसे स्कैल्प पर लगाएं। तेल को लगभग 30 मिनट तक लगाएं। हफ्ते में 2 से 3 बार ये नुस्खा आजमाने से आपकी बाल झड़ने की समस्या कम हो सकती है।

प्याज का रस- प्याज और लहसुन की प्रॉपर्टीज लगभग एक जैसी ही होती हैं इसलिए हेयरफॉल कंट्रोल करने का यह भी एक बेहतरीन उपाय है। प्याज का रस अपने स्कैल्प लगाने से बालों का झड़ना कम हो सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए पहले प्याज काटकर उसका रस निकाल लें। इसके बाद यह रस अपने स्कैल्प पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर शैम्पू से सिर धो लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल काफी है।

मेहंदी- बालों के लिए मेहंदी के कितने फायदे हैं इन सबसे आप परिचित हैं। मेहंदी एक बढ़िया नेचुरल प्रॉडक्ट जो हेयरफॉल कंट्रोल में मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए 250 ग्राम सरसों के तेल में, 60 ग्राम मेंहदी के पत्ते डालकर, तेल को गर्म कर लें। गर्म होने के बाद पत्तियों को तेल से अलग करलें और तेल का प्रयोग करें। इस तेल की रोजना मसाज से आपका हेयरफॉल काफी कम हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button