दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

गांधीजी से जुड़े सामानों की ब्रिटेन में नीलामी

gadhiनई दिल्ली (एजेंसी)। महात्मा गांधी से जुड़ी 60 दुर्लभ वस्तुओं की नीलामी पांच नवंबर को ब्रिटेन में होगी। इन वस्तुओं में वह चरखा भी शामिल है, जिसका उपयोग गांधीजी ने पुणे की यरवदा जेल में किया था। एक बयान में नीलामी घर मुलोकऑक्शन डॉट को डॉट यूके के एक बयान में कहा गया है कि चरखे की अनुमानित कीमत कारीब 97,003 डॉलर या 60 हजार पौंड है। इस चरखे को एक अमेरिकी मिशनरी फ्लायड जे.पफर को भेंट किया गया था। पफर ने भारतीय शिक्षा और सहकारी उद्यम के क्षेत्र में कार्य किया था।
बयान में कहा गया है पफर ने एक बांस के हल का निर्माण किया था जिसे गांधीजी ने अपनाया। भारतीय जीवन में पफर के योगदान को देखते हुए गांधीजी ने उनको वह चरखा भेंट किया जिसका उपयोग वह जेल में करते थे। पारंपरिक चरखा भारी होता था और उसे कहीं ले जाना कठिन था। गांधीजी का चरखा हल्का था और उसे कहीं भी ले जाना आसान था। यह नीलामी गांधीजी से जुड़े सामानों की संभवत: सबसे बड़ी नीलामी है। इसमें उनसे जुडे़ महत्वपूर्ण दस्तावेज  फोटो और किताबें शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button