उत्तर प्रदेशलखनऊ

गांधी जी ने दुनिया को अहिंसा का रास्ता दिखाया : मुलायम

downloadलखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी, पं0 नेहरू, सरदार पटेल, लाल बहादुर शास्त्री, सुभाष चन्द्र बोस सहित तमाम वीर सेनानियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा है कि आजादी के लिए सर्वस्व निछावर करनेवालों को स्मृति की रक्षा करनी चाहिए। नौजवानों को स्वातंत्र्य आंदोलन के इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। उन्होने कहा कि जितने स्वतंत्रता सेनानी अभी जीवित हैं उनका सम्मान किया जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी इसमें पहल करेगी।पार्टी मुख्यालय, लखनऊ स्थित लोहिया सभागार में गांधी जी और  लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं तथा पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि गांधाजी का और शास्त्री जी का संयोग से एक ही दिन जन्म दिन पड़ता है। दोनों साधारण परिवारों में जन्मे और शिखर तक पहुॅचे। उन्होने गांव, गरीबी और शोषण को निकट से जाना था। अपने जीवन में उन्होने गांव और गरीब की उन्नति पर विशेष बल दिया।श्री यादव ने कहा कि गांधीजी ने दुनिया को अहिंसा का रास्ता दिखाया। उनका व्यक्तित्व चमत्कारिक था। वे लोगों को जोड़ने की कला जानते थे इसलिए जब 9 अगस्त,1942 को उन्होने अंग्रेजी शासन के खिलाफ युद्ध छेड़ते हुए ह्लकरो या मरोह्ल का नारा दिया तो पूरा देश आंदोलित हो उठा। उन्होने कहा कि जिन लक्ष्यों का लेकर आजादी की लड़ाई लड़ी गई वे अभी अधूरे हैं। गरीबी, बेकारी, गैर बराबरी, निरक्षरता और दूसरी बुराइयां अभी मिटाई नहीं जा सकी हैं। हिन्दी को राष्ट्रभाषा का जो पद और सम्मान मिलना चाहिए मिल नहीं सका है।श्री  यादव ने कहा कि हिन्दुस्तान जैसा लोकतंत्र कहीं नहीं है। यहां अभिव्यक्ति की आजादी है। एक व्यक्ति एक मत का अधिकार है। हमें इस हमें उनके इस आचरण से प्रेरणा लेनी चाहिए।इस अवसर पर  श्री बासु द्वारा तमिल भाषा में लिखित एक पुस्तक का विमोचन भी हुआ।
इस कार्यक्रम में सर्व अहमद हसन, बलराम यादव, रामगोविन्द चैधरी, अरविन्द सिंह गोप, (मंत्रिगण) डा0 मधु गुप्ता,एस0आर0एस0यादव, रविदास मेहरोत्रा(विधायकगण) सहित राम आसरे कुशवाहा, राम आसरे विश्वकर्मा, राज किशोर मिश्र,  शतरूद्र प्रकाश, डा0 फिदा हुसैन अंसारी,जफर अहमद किछौछवी, श्री विजय यादव, सुरेश चैहान, रघुनन्दन सिंह काका  अरशद खान,शशिकला,  पुष्पा सिंह, रजिया नवाज,  संजीव मिश्र, सागर धानुक, चंद्रिका पाल, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button