अजब-गजब

गांव में नहीं हैं एक भी पुरूष, फिर भी महिलाएं हो रही हैं गर्भवती!

नई दिल्ली : हर गांव की अपनी एक अलग ही कहानी होती है। आज हम आपको एक ऐसें अनोखे गांव के बारें में बताने जा रहे है जहा पिछले 27 साल से कोई मर्द नहीं आया लेकिन उस गांव में रहने वाली औरतें गर्भवती हो जाती है। जी हां, आप शायद इस बात पर यकीन ना करें लेकिन ये सच है। दरअसल, 27 सालों से इस गांव में सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं। कांटों की फेंसिंग में जकड़ा केन्या के समबुरू का उमोजा गांव बेहद खास है। इसके पीछे वजह यहां रह रहा समुदाय है, जिसमें सिर्फ महिलाएं हैं। पिछले 27 साल से यहां एक भी पुरुष नहीं है। अफ्रीका में सिंगल-सेक्स कम्युनिटी वाला ये अकेला गांव है। यहां पुरुषों के रहने पर पाबंदी है। ऐसा इसलिए क्योंकि 1990 में इस गांव को 15 ऐसी महिलाओं के रहने के लिए चुना गया, जिनके साथ ब्रिटिश जवानों ने रेप किया था। इसके बाद ये गांव पुरुषों की हिंसा का शिकार हुई महिलाओं का ठिकाना बन गया। बाद में इस गांव में रेप, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और खतना जैसी तमाम हिंसा झेलनी वाली महिलाओं ने अपना बसेरा बना लिया। इस गांव में इस वक्त करीब 250 महिलाएं और बच्चे रह रहे हैं।

गांव में महिलाएं प्राइमरी स्कूल, कल्चरल सेंटर और सामबुरू नेशनल पार्क देखने आने वाले टूरिस्ट्स के लिए कैंपेन साइट चला रही हैं। इस गांव की अपनी वेबसाइट भी है। यहां रहने वाली महिलाएं गांव के फायदे के लिए पारंपरिक ज्वैलरी भी बनाकर बेचती हैं। साथ ही ये महिलाएं सफारी घूमने आने वाले टूरिस्ट्स को अपना गांव दिखाती हैं। इनसे एंट्रेंस गेट पर गांव की महिलाओं द्वारा तय एंट्री फीस ली जाती है जिससे इस गांव का खर्चा चलता है। इस गांव में महिलाओं की तादाद लगातार बढ़ रही है। वहीं वो बच्चों को भी जन्म दे रही है। इसका कारण है कि वे शारीरिक संबंध बनाने के लिए रात में गांव से बाहर चोरी-छिपे जाती हैं और पसंदीदा मर्द के साथ सेक्स करती हैं। इस तरह वो वंश भी चला रही हैं और शारीरिक सुख भी पा रही हैं।

Related Articles

Back to top button