मनोरंजन

‘गिल्ड अवार्ड्स’में बाजीराव मस्तानी ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड

bajirao-mastani-56738f84165b8_l18 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को अपने दमदार प्रदर्शन का इनाम मिल गया। इस फिल्म ने ‘गिल्ड अवार्ड्स’ समारोह में 9 अवॉर्ड्स जीत लिए है।

समारोह में अभिनेता रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड प्रदान किया गया है। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए दिया गया।

वहीं बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए दीपिका पादुकोण को चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म पीकू के लिए प्रदान किया गया।

इस अवॉर्ड समारोह में बाजीराव मस्तानी के लिए संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। बेस्ट सिनमेटोग्राफी, बेस्ट साउंड डिजाइन, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट डायलॉग और स्पोर्ट‍िंग रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी फिल्म बाजीराव मस्तानी ने ही जीते।

बाजीराव मस्तानी अलावा इस अवॉर्ड समारोह में सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने भी 4 अवॉर्ड्स जीते। इनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट एक्टर इन स्पोर्ट‍िंग रोल शामिल है। गिल्ड अवॉर्ड्स में स्टैंड अप कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा को साल के बेस्ट डेब्यू एक्टर के अवॉर्ड मिला, यह अवॉर्ड कपिल को उनकी डेब्यू फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ के लिए प्रदान किया गया।

दिग्गज सितारों की परफॉर्मेंस ने गिल्ड अवॉर्ड्स की शाम को और भी खूबसूरत बना दिया। इस समारोह में प्रियंका चोपड़ा ने अपने हिट नबंर्स के अलावा ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘पींगा’ पर भी परफॉर्म किया। इसके अलावा अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने इस शाम को और रंगीन बना दिया।

Related Articles

Back to top button