उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

गुजरात से शेर लिए तो जानवर दिए भी : अखिलेश

gujratबरेली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी(सपा) के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने गुजरात से शेर लिए तो बदले में कितने जानवर दिए  इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। बरेली में सपा की रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार ने गुजरात से शेर लिए  लेकिन बदले में कितने जानवर दिए उन्होंने (मोदी) इसकी सूची क्यों नहीं दी। अखिलेश ने कहा  ‘‘मोदी के प्रदेश (गुजरात) ने देश को व्यापारी दिए जो नफा-नुकसान के बारे में सोचते हैं  जबकि उत्तर प्रदेश ने देश को प्रधानमंत्री दिए।’’  इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन होता है और यहां सबसे ज्यादा मवेशी हैं तो हम किसी प्रदेश से मवेशी क्यों लाएं? गौरतलब है कि मोदी ने बहराइच की रैली में कहा था कि मुख्यमंत्री अखिलेश ने गुजरात से नाइट सफारी के लिए शेर मंगवाए थे। अच्छा होता कि वो प्रदेश के लोगों के लिए बिजली मांगते। भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार जैसे कार्यक्रम किसी और प्रदेश में नहीं हैं। जो राजनीतिक दल हमारे लैपटॉप वितरण व बेरोजगारी भत्ता योजना जैसे कार्यक्रमों की खिलाफत करते थे  आज वही राजनीतिक दल लैपटॉप देने की बात कह रहे हैं।  उन्होंने कार्यकर्ताओं का आन करते हुए कहा कि आप लोगों के सामने आगामी लोकसभा चुनाव में बहुत जिम्मेदारियां और चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों का सामना करके आपको सपा को जिताना है। सपा की रैली को भव्य बताते हुए अखिलेश ने कहा कि आज रैलियों का मुकाबला हो रहा है। सपा की रैली का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। चाहे कोई जहां पर भी रैली कर रहा हो।

Related Articles

Back to top button